फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव अस्पताल में निजी लेबोरेट्रीज के कारिंदों के बीच हुई खूनी झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
लैब में टेस्ट के लिए अस्पताल में लैब कारिंदो में खूनी झड़प
विज्ञापन

हमले में एक का कान कटकर लटका, दोनों पक्ष समझौते को तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। एक निजी अस्पताल में मंगलवार को निजी लेबोरेट्री के कारिंदों के बीच खूनी झड़प हुई। इस दौरान दातर चले। हमले में मजीठा रोड स्थित एक निजी लेबोरेट्री का संचालक जख्मी हुआ है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक कारिंदे गायब हो चुके थे। यह झगड़ा अस्पताल में वर्षों से चले आ रहे अड्डा सिस्टम को लेकर हुआ। मजीठा रोड पर निजी लेबोरेट्री की भरमार है। हर लेबोरेट्री संचालक अस्पताल में आने वाले मरीजों को अपनी लेबोरेट्री में टेस्ट कराने के लिए दबाव बनाता है। लेबोरेट्री के कारिंदे अस्पताल में 24 घंटे जमे रहते हैं। जैसे ही मरीज ओपीडी से बाहर निकलता है, कारिंदे घेरकर खड़े हो जाते हैं। उनकी पर्ची छीनकर कहते हैं कि वह उनके टेस्ट सस्ते में करवा देंगे। मंगलवार को मजीठा रोड स्थित दो निजी लेबोरेट्री के कारिंदे गुरुनानक देव अस्पताल में स्थित गायनी वार्ड में पहुंच गए। ये कारिंदे गायनी वार्ड में जांच के लिए आईं गर्भवती महिलाओं को अपनी लेबोरेट्री में ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच एक गर्भवती महिला को अपनी लैब में ले जाने को लेकर कारिंदों में झड़प हो गई। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद एक पक्ष के कारिंदों ने दूसरे पक्ष के कारिंदों पर दातर से हमला कर दिया। राजबीर सिंह नामक कारिंदे के कान व सिर पर वार किए गए। हमले में राजबीर का कान कट कर लटक गया। गायनी वार्ड की ओपीडी में हुए इस घटनाक्रम के बाद फर्श पर खून फैल गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी कारिंदे वहां से खिसक गए। राजबीर को गंभीर अवस्था में गुरुनानक देव अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना मजीठा रोड पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए। एसएचओ प्रेमपाल ने बताया कि मरीज को अपनी लेबोरेट्री में ले जाने को लेकर यह झगड़ा हुआ था। इनके बीच कुछ दिन पहले भी तकरार हुआ था। तब भी आपसी सहमति से मामले का निपटारा हुआ। अब मामले की जांच की जा रही है। हालांकि दोनों पक्ष समझौते को तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें