घर के ताले तोड़ तीन गैस सिलेंडर और 30 हजार चुराये
बटाला। थाना श्री हरगोबिंदपुर क्षेत्र के गांव तलवाड़ा में चोर घर का ताला तोड़कर तीन गैस सिलिंडर औैर 30 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। थाना श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में संदीप कौर पत्नी गुरदीप सिंह वासी गांव तलवाड़ा ने बताया कि 11 फरवरी को वह बच्चों के साथ मायके गांव माड़ी पन्नवां गई हुई थी। घर में ताला लगा था। मंगलवार को वह अपने घर वापस आई। घर के ताले टूटे मिले और तीन गैस सिलिंडर व 30 हजार रुपये गायब थे।। एएसआई स्वंयबरजीत सिंह ने बताया कि संदीप कौर के बयानों पर केस दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।