चोरी के 10 वाहनों समेत एक युवक गिरफतार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। डेरा बाबा नानक पुलिस ने एक वाहन चोर से एक स्कूटी समेत 10 मोटरसाइकिल बरामद करके मौके पर ही आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान चोरी के मोटरसाइकिलों समेत आरोपी को गिरफ्तार किया है। डेरा बाबा नानक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को बटाला कार्यालय में एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने असमाजिक तत्तवों के खिलाफ विशेष मुहिम शुरू की हुई है। जिसके तहत मिली सूचना के आधार पर डेरा बाबा नानक के पुल सूहा कोटली वीरा के पास नाकाबंदी हुई थी। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चालक को रोक कर उसके मोटरसाइकिल के कागजात पूछे तो आरोपी कोई जवाब न दे सका और मोटरसाइकिल चोरी का निकला। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफतार कर लिया। पूछताश के बाद आरोपी की निशानदेही पर एक स्कूटी के अलावा 8 अन्य मोटरसाइकिल बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिंदर सिंह वासी मोहन भंडारियां जिला अमृतसर हाल वासी वार्ड नंबर 2 फतेहगढ़ चूड़ियां के रूप में हुई है। काबिलेगौर है कि गिरफतार किए आरोपी पर 2015 में एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना फतेहगढ़ चूडियां में मामला दर्ज था, जिसकी वह सजा काट चुका है।
फोटो- 18जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- डेरा बाबा नानक पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया आरोपी और चोरी के 10 मोटरसाइकिल