फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी की अस्थियां पुलिस ने कब्जे में ली

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर की पत्नी की मौत, हत्या का केस
विज्ञापन

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी की अस्थियां पुलिस ने ली अपनी कब्जे में
अस्थियां सोमवार को खरड़ भेजी जाएगी, पुलिस कर रही है हर तथ्य पर काम
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। वहीं थाना कोटली सूरत मल्ही पुलिस ने मामला संदिग्ध होने की वजह से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नही हो सकी है।
थाना कोटली सूरत मलही के एसएचओ मोहित कुमार ने बताया कि वीरवार की रात को पुलिस पार्टी नाकाबंदी के संबंध में अठवाल पुल के पास खड़ी थी। उसी वक्त मुखबिर ने सूचना दी कि जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी हरमन प्रभशरणप्रीत कौर (30) की देर रात की रहस्मयी हालातों में मौत हो गई है। उसका दाह संस्कार गांव भगवानपुर के शमशान घाट में ही रात को ही कर दिया गया है और मृतका की अस्थियां अभी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संदिग्ध होने के कारण उसकी मौत कुदरती नहीं लगती और परिस्थितियों को देखकर ऐसा लगता है कि महिला का कत्ल किया गया है। इस सूचना के आधार पर थाना कोटली सूरत मलही में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है एसएचओ मोहित कुमार ने बताया कि पुलिस हर तथ्य पर काम कर रही है। अभी तक कुछ सामने नहीं आया है। मृतक महिला की अस्थियां पुलिस ने कब्जे में ले ली है। जांच के लिए सोमवार को इन अस्थियों को खरड़ लैब भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें