मोपेड सवार दो लुटेरों ने महिला की बालियां लूटीं
गुरदासपुर। थाना बहरामपुर के अधीन गांव कोठे में मोपेड सवार दो लुटेरे महिला से बालियां छीन कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई गई है। पीड़ित महिला मनिन्द्र कौर पत्नी मनजीत सिंह निवासी गांव कोठे ने बताया कि गांव के मोड़ पर उनकी बिजली के समान की दुकान है। शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे वह दुकान से गांव वापस आ रही थी। रास्ते में पीछे से मोपेड सवार दो लुटेरों ने उसे बालियां छीन ली और गुरदासपुर की तरफ फरार हो गए। घटना संबंधी पुलिस को सूचित किया गया है।