इंग्लैंड के बजाय बैंकॉक भेजकर 9 लाख ठगे
तरनतारन। थाना सिटी तरनतारन पुलिस ने युवक को इंग्लैंड की जगह बैंकॉक भेजकर 9 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले में पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। तरनतारन की पुलिस कालोनी निवासी गुरजंट सिंह राजा कलेर ने बताया कि बलविंदर सिंह और परमजीत कौर निवासी गांव लौहुका (पट्टी) ने उसे इंग्लैंड भेजने की जगह बैंकॉक और बैंकॉक से मकाऊ और मकाऊ से हांगकांग भेजा, जिस कारण उसे डिपोर्ट कर दिया गया। आरोपियों ने उसे इंग्लैंड न भेजकर 9 लाख रुपये की ठगी की है। मामले की शिकायत गुरजंट सिंह ने एसएसपी तरनतारन से की। धोखाधड़ी का मामला 8 वर्ष पुराना है, जिसकी मार्च में पुलिस को शिकायत दी गई है। जांच के बाद पुलिस ने थाना सिटी में यह मामला दर्ज किया है।