गुरुद्वारा साहिब कांप्लेक्स से ट्रक चोरी
तरनतारन। थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब कांप्लेक्स के अंदर खड़े ट्रक को चोरी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना सदर में इंपमिंदरपाल सिंह पुत्र गुरप्रताप सिंह वासी बुगे ने शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने अपने ट्रक पर प्रगट सिंह को ड्राइवर रखा हुआ है। वह पहले भी ट्रक आपने गांव संघे ले जाता था। रात के समय गुरुद्वारा साहिब कांप्लेक्स के अंदर खड़ा कर देता था। रोजाना की तरह उसने ट्रक गुरुद्वारा साहिब कांप्लेक्स के अंदर खड़ा किया था। उसे रात के समय दो व्यक्ति चुरा ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।