फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

140 बोतल शराब और 4 ग्राम हेरोइन के साथ 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब और हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिला पुलिस ने 140 बोतल शराब और 4 ग्राम हेरोइन के साथ 2 महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना शाहपुरकंडी के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि गांव रानीपुर धींगा की दो महिलाएं अपने घर में शराब बेचती थीं। इसके बाद 2 पुलिस पार्टियों ने रेडकर अनीता और कमलेश को 70-70 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अनीता को उसके घर के पास शराब के साथ गिरफ्तार किया जबकि कमलेश के घर से 70 बोतलें बरामद की। दोनों महिलाओं पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं एक अन्य मामले में थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने चक्की पुल के पास स्कूटी सवार युवक को 4 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी युवक की पहचान राहुल नैय्यर निवासी राम शरण कालोनी के रूप में हुई है। इसके अलावा थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने मनवाल निवासी नितिन को हेरोइन, सिल्वर पेपर, 10 के नोट और लाइटर के साथ गिरफ्तार किया। चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें