फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के लेबर रूम से सामान चुराने वाली महिला को मरीजों ने पकड़ किया पुलिस हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
लेबर रूम से सामान चुराने वाली महिला पुलिस हवाले
विज्ञापन

पठानकोट। सिविल अस्पताल पठानकोट के लेबर रूम में मरीजों और तीमारदारों का सामान चुराने वाली महिला को भर्ती मरीज और परिजनों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया। थाना डिवीजन नंबर 1 में महिला से पूछताछ की जा रही है। लेबर रूम में भर्ती पूजा निवासी नूरपुर ने बताया कि बुधवार को एक अनजान महिला एक डेढ़ घंटे से वार्ड में इधर-उधर घूम रही थी, थोड़ी देर नजर रखने पर पाया कि महिला ने मौका पाकर दो मोबाइल और पर्स चुराए और भाग गई। शुक्रवार को दोबारा महिला के पति लेखराज ने उक्त महिला को अस्पताल में देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने उक्त महिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें