फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह लाख रुपए की ठगी मरने वाले सरपंच के विरुद्ध मामला दर्ज,आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े छह लाख ठगने वाले सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

गुरदासपुर। ग्राम पंचायत लोलोनंगल के सरपंच खिलाफ पंचायती फंड से साढ़े 6 लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में पुलिस स्टेशन सदर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारी प्रभदीप सिंह को शिकायत मिली थी कि ग्राम पंचायत लोलोनंगल ब्लाक गुरदासपुर के सरपंच राकेश कुमार द्वारा विकास कार्यों के लिए वर्ष 2013 से लेकर 3-2017 तक करवाए विकास कार्यों व शामलाट जमीन की बोली में पंचायती फंड से 6 लाख 54 हजार 80 लाख रुपए की ठगी मारी है। इसकी जांच उप मंडल अधिकारी पंचायती राज लोक निर्माण मंडल गुरदासपुर द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि सरपंच ने ग्राम पंचायत की फंडों में हेराफेरी की है। पुलिस ने आरोपी सरपंच राकेश कुमार के खिलाफ ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारी के बयान पर धारा 409, 418, 420 तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें