बीएसएफ ने पकड़ा अंतराष्ट्रीय सीमा पर घूमता भारतीय नागरिक
गुरदासपुर। भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर डेरा बाबा नानक की पोस्ट पर गत रात करीब साढे ग्याह बजे बीएसएफ के जवानों को एक संदिग्ध के घूमने की सूचना मिली। सूचना मिलने के तुरंत बाद बीएसएफ हरकत में आई और उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। डीआईजी बार्डर रेंज राकेश कुमार ने बताया कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है और इधर उधर फिरता रहता है। फिर भी उसे डेरा बाबा नानक की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उसका नाम पता किसी को मालूम नहीं है। उसकी तलाशी लेने पर उससे 91 रुपये भारतीय करंसी, करीब दो मीटर एल्युमिनियम की तार, एक कपड़ा आदि कबाड़ का सामान प्राप्त हुआ है। आईओ परमजीत ने बताया कि इसे डाक्टर के पास भी दिखाया गया है, जहां उन्होंने इसे पागल करार दिया है। फिलहाल अभी इसे थाने के सपुर्द कर दिया गया है ताकि इसके परिजनों का पता चल सके।