फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व शिक्षा मंत्री सेखवां के पीए के घर में चोरों ने सोने के गहने और नकद राशि चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सेखवां के पीए के घर में चोरी
विज्ञापन

बटाला। पूर्व शिक्षा मंत्री सेवा सिंह सेखवां के पीए केे घर में दिनदहाड़े चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। थाना सेखवां पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि गांव दानियावाली के रहने वाले लखविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेवा सिंह सेखवां का पीए है। उसकी पत्नी कुलप्रीत कौर चोला साहिब का मेला देखने गई थी। घर में ताला लगा था। शाम को घर वापस आने पर गेट का ताला टूटा मिला। अलमारी के लाकर में रखेएक तोले का सोने का ब्रेसलेट, सोने का गजरा, चार ग्राम की एक सोने की अंगूठी, तीन तोले की सोने की चेन और 12 हजार रुपये गायब थे। एएसआई ने बताया जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें