हवलदार की करंट लगने से मौत
बटाला। पुलिस के एक हवलदार की करंट लगने से मौत हो गई। फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते शव को उसके वारिसों के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह वासी पन्नवां के तौर पर हुई है। गुरशरणजीत कौर ने बताया कि उसका पति पंजाब पुलिस में हवलदार था और उसकी ड्यूटी अमृतसर में पीसीआर पर थी। वह अपने घर छुट्टी लेकर आया था। वह शाम को घर में ही पानी की मोटर चलाकर नहा रहा था कि अचानक उसका हाथ बिजली की नंगी तार को लग गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक हवलदार गुरविंदर सिंह की पत्नी गुरशरणजीत कौर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।