फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज से तंग परेशान महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन

पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज
गुरदासपुर। थाना कलानौर की पुलिस ने दहेज के तानों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलने वाली महिला के पति, ससुर और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला मृतका की माता के बयान पर दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में चंचला पत्नी श्यामलाल निवासी गांव सनी थाना इंदौर जिला कांगड़ा ने बताया कि उनकी बेटी मधुबाला की शादी वर्ष 2015 में अमनदीप सिंह पुत्र देशराज निवासी मानकोर के साथ हुई थी। विवाह के बाद पति अमनदीप, ससुर देसराज, सास कृष्णा दहेज की मांग को लेकर मधु को परेशान करने लगे। इससे हताश होकर मधुबाला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद मधुबाला को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि मृतक मधुबाला की माता चंचला पत्नी श्यामलाल के बयान के आधार पर पति अमनदीप, ससुर देशराज और सास कृष्णा के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उक्त तीनों दोषियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें