फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपू से प्रतिबंधित चाइनीज डोर के 225 गट्टू बरामद, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चाइनीज डोर के 225 गट्टू बरामद
विज्ञापन

टेंपो चालक गिरफ्तार, कादियां से ध्यानपुर पहुंचाना था
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव गोखूवाल के पास रविवार को नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने टेंपो में से प्रतिबंधित चाइना डोर के 225 गट्टू बरामद किए। थाना सिविल पुलिस बटाला ने टेंपो चालक को गिरफ्तार कर गट्टों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहींचालक का कहना है कि उसे डिब्बों में शैंपू होने के बारे में बताया गया था।
एएसआई रतन ज्योति की अगुवाई में रविवार को एचसी कश्मीर सिंह, एचसी जगदीश सिंह, एचसी कुलविंदर सिंह, कांस्टेबल सुखदेव सिंह ने गांव गोखूवाल पुल के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान टेपो को रोका गया। पुलिस मुलाजिमों टेंपो में लोड डिब्बों के बारे में उससे पूछा। चालक ने पुलिस को बताया कि इसमें शैंपू हैं। डिब्बे वह कादियां के एक स्टोर से लेकर आया है और ध्यानपुर की एक दुकान में देने थे। पुलिस ने उन डिब्बों को खोल कर देखा तो उसमें से चाइना डोर के गट्टू बरामद हुए। नाकाबंदी टीम ने थाना सिविल लाइन बटाला को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सिविल लाइन के एएसआई निरजीत सिंह और एएसआई सुखजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। टेंपो से चाइना डोर के 225 गट्टू बरामद हुए हैं। चालक की पहचान गुरमेज सिंह निवासी शलाहपुर के तौर पर हुई है। थाना सिविल लाइन में गुरमेज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक ने बताया है कि कादियां के एक करियाना स्टोर के दुकानदार ने शैंपू बताकर डिब्बों को लोड किया गया था। उसे नहीं मालूम था कि इसमें प्रतिबंधित चाइनीज डोर के गट्टू हैं।

फोटो- 04जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला के गांव गोखूवाल के पास पुलिस नाके पर पकड़े गए चाइनीज डोर के गट्टू के डिब्बे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें