2.25 लाख एमएल एल्कोहल समेत एर गिरफ्तार, दूसरा फरार
पठानकोट। थाना नंगल भूर की पुलिस ने एक युवक को 2.25 लाख एमएल एल्कोहल के साथ गिरफ्तार किया है। दूसरा युवक मौका पाकर फरार हो गया। दोनों आरोपियों को खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई प्रवेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुकेरियां साइड से आ रही फोर्ड फीगो कार में मादक पदार्थ हैं।अड्डा मीरथल में नाका लगाकर कार को रुकने का इशारा किया गया। इस पर दो युवकों ने नाके से थोड़ा पीछे ही कार खड़ी कर दी और गन्ने के खेत में भाग गए। पुलिस ने आरोपी गांव जोड़ा गुरदासपुर निवासी अशोक कुमार को काबू कर लिया। आरोपी ने अपने फरार साथी का नाम गांव भब्बरी नंगल गुरदासपुर निवासी कुलदीप कुमार उर्फ भीमा बताया। एएसआई ने बताया कि कार मिले कैनों से 2.25 लाख एमएल एल्कोहल बरामद हुई।