40 बोतल शराब बरामद, आरोपी फरार
पठानकोट। सुजानपुर पुलिस ने 40 बोतलें अवैध शराब की पकड़ी है। आरोपी पुलिस को देखभाग निकला। सुजानपुर थाने में आरोपी धर्मपाल के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। हैड कांस्टेबल दविंद्र सिंह समेत पुलिस पार्टी सुजानपुर के स्टेडियम की ओर गश्त कर रहे थे। इस दौरान खेतों में एक व्यक्ति प्लास्टिक का कैन लेकर बैठा था। वह पुलिस पार्टी को देख फरार हो गया। केन से 40 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।