किशोरी से दुराचार, दो पर केस
तरनतारन। थाना सदर पट्टी पुलिस ने एक किशोरी के साथ दुराचार करने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी का कुलवंत सिंह और गुरजीत सिंह ने पहले अपहरण किया। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले गए। यहां पर दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। इस बात की जानकारी पीड़िता ने अपने पिता को दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। इस संबंधी एएसआई कर्मजीत कौर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।