कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
तरनतारन। कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंजू निवासी मुरादपुरा ने पुलिस को बताया कि वीरवार शाम को वह अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही थी। वह जब गांव पंडोरी गोला से थोड़ा आगे गुरुद्वारा रोड़ी साहिब के पास पहुंचे तो एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उनका बेटा शुभम केसर गंभीर घायल हो गया। सिविल अस्पताल पहुंचते ही शुभम ने दम तोड़ दिया। बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज एएसआई संजीवन कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।