पड़ोसी के घर की चोरी, गिरफ्तार
पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने ए.एस.आई अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में वाल्मीकि चौक में लगाये एक नाके के दौरान एक चोर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया शिकायतकर्ता जबरू राम निवासी मोहल्ला रड़ा ने सूचित किया कि उसके घर पर पड़ोसी ने ही हाथ साफ कर दिया है। शिकायतकर्ता ने आरोपी मुकेश कुमार उर्फ कालू को उनके घर में ताला तोड़कर चोरी कररे भागते देखा है। उन्होंने घर जाकर देखा तो डेढ़ तोले सोने की चेन, आधा तोले सोने की अंगूठी और एक हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने आरोपी मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मुकेश खड्डी पुल की तरफ आ रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया।