फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई भेजने के नाम पर ठगी मारने के आरोप में दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई भेजने के नाम पर ठगी, दो पर केस
विज्ञापन

बटाला। दुबई भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई प्रताप सिंह ने बताया कि गांव बुट्टर कलां निवासी जगदीप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह विदेश में रोजगार के लिए जाना चाहता था। इस संबंध में उसकी पहचान ट्रेवल एजेंट संदीप सिंह से हुई। संदीप सिंह ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उसे रोजगार के लिए दुबई भेज सकता है। दुबई भेजने के लिए उससे 80 हजार रुपये लिए गए। जगदीप सिंह के अनुसार संदीप ने उससे पैसे ले लिए, लेकिन न तो उसे दुबई भेजा और न ही पैसे वापस किए। जगदीप सिंह की शिकायत की जांच के बाद ट्रेवल एजेंट संदीप सिंह वासी गांव पत्ती रियाड़ और साथी गोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें