मलयेशिया का फर्जी वीजा देकर ठगे तीन लाख
पठानकोट। मलयेशिया का फर्जी वीजा देकर तीन लाख रुपये ठगने की शिकायत पुलिस को मिली है। पीड़ित ने एसएसपी को दी गई शिकायत आरोपी दो ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में जोगिंदर पाल निवासी गोसाईंपुर ने बताया कि उसने मामून और भदरोआ निवासी दो ट्रेवल एजेंटों को तीन लाख रुपये अपने दोनों बेटों को मलयेशिया का वीजा दिलाने के लिए दिए थे। बीती 6 जुलाई को जब दोनों बेटे मलयेशिया पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनका वीजा जाली है। वहां उनके पासपोर्ट भी जब्त कर लिये गए। लाखों रुपये खर्च करके उन्होंने किसी तरह दोनों बेटों को वापस बुलाया है। जोगिंदर पाल का आरोप है कि उन्हें एजेंटों की ओर से जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं और उन्हें पैसे भी वापस नहीं दिए जा रहे। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।