फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दुकानों की तोड़ फोड करने से रोका तो पुलिस पारटी पर हमला कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पार्टी पर हमला, हवलदार की वर्दी फाड़ी
विज्ञापन

बटाला। अजनाला रोड फतेहगढ़ चूड़ियां के पास झगडे़ वाली दुकानों में तोड़फोड़ करने से रोकने पर हमलावरों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। हमलवरों ने हेड कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ डाली। इस घटना में थाना के एसएचओे भी चोटिल हुए। फतेहगढ़ चूड़ियां की पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह के बयानों पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत वीरवार की रात एसएचओ फतेहगढ़ चूड़ियां इंस्पेक्टर कुुलवंत सिंह के साथ गश्त पर था। इसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम से फोन आया कि मंगल सिंह वासी अजनाला रोड अपने साथियों समेत झगडे़ वाली दुकानों में तोड़फोड़ कर रहा है और उन दुकानों को अपने घर में मिला रहा है। वह रात के करीब 9 बजे एसएचओ समेत पूरी पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस पार्टी ने मंगल सिंह समेत उसकेेेे साथियों को समझाया कि वह ऐसा न करें। इस पर उक्त लोग पुलिस से गाली गलौच करने लगे और जान से मार देने की नीयत से पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। इसी दौरान हेड कांस्टेबल नगवंत सिंह की वर्दी फाड़ डाली और एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत को भी कुछ चोटें भी लगी। मामले की जांच कर रहे एसआई राम सिंह ने बताया कि पुलिस ने हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह के बयानों पर थाना फतेहगढ़ चूड़ियां में मामले के मुख्य आरोपी मंगल सिंह समेत 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें