फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चोरी होने का पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कार चोरी, मामला दर्ज
विज्ञापन

गुरदासपुर। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास पड़ते चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल होने गए व्यक्ति की बोलेरो चोरी होने पर सिटी पुलिस गुरदासपुर ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महेंद्र मसीह पुत्र सराज मसीह निवासी गजनीपुर ने पुलिस को बताया कि गत दिवस वह गुरदासपुर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास पड़ते चर्च में अपने पूरे परिवार समेत अपनी महेंद्रा बोलेरो गाड़ी में प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए गए थे। प्रार्थना सभा खत्म होने के बाद जब वह बाहर आए तो देखा कि जिस जगह उन्होंने अपनी कार खड़ी की थी वह वहां से गायब थी। इसके बारे में उन्होंने आसपास पूछताछ की लेकिन कार का सुराग नहीं चल पाया। उन्होंने शिकायत थाना सिटी गुरदासपुर में दी। पुलिस ने जांच करने के बाद इस संबंधी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें