बंद कोठी के ताले तोड़ चोरों ने कीमती सामान चुराया
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। राधा कृष्ण कालोनी के एक बंद पड़े घर से चोरों ने सोने के जेवर और पीतल का कीमती सामान चुरा लिया।
परमजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार समेत किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वह रविवार को वापस आए तो देखा कि घर में पड़ी लकड़ी की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने घर में दाखिल होकर सारे सामान की अच्छी तरह तलाशी ली हुई थी। चोर उसके घर की अलमारियों के ताले तोड़कर 15 तोले सोने के जेवर, अलमारियों को लगे पीतल के 13 हैंडल, पीतल की एक गागर, पीतल का एक गुलदस्ता और सेनेटरी का सामान चुराकर ले गए। थाना सिटी के एएसआई सरवन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर परमजीत सिंह के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।