एमईएस में भर्ती कराने के नाम पर 80 हजार ठगे
पठानकोट। मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) में भर्ती करवाने के नाम पर 80 हजार रूपये की ठगी करने के आरोप में थाना डिवीजन नम्बर-1 पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान भानू प्रताप निवासी अबरोल नगर पठानकोट के रूप में हुई है। भानू के खिलाफ पठानकोट थाने में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत में अमित कुमार निवासी गांव चौऊसराल, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश ने आरोप लगाया कि कुछ माह पहले भानू प्रताप उनके संपर्क में आया था। वह उनसे कहने लगा कि वह एमईएस में बड़े अधिकारियों से संपर्क में है। यवह उन्हें पैसे दे तो वह उसे नौकरी दिला सकता है। भानू ने उनसे 80 हजार रूपये ले लिए और नौकरी नहीं दिलाई। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर भानू की तलाश की जा रही है।