तलाक के फर्जी कागज तैयार कर दूसरा विवाह करने पर केस
गुरदासपुर। पहली पत्नी से फर्जी तलाक के कागज तैयार कर दूसरी महिला से विवाह करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस स्टेशन कलानौर में तैनात एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि जगजीत कौर पत्नी सर्बजीत सिंह निवासी पिंडी सैदा हाल निवासी दोस्तपुर ने 28 मई 2018 को शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसका विवाह सर्बजीत सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी पिंडी सैदा के साथ 1998 में हुआ था। आरोपी ने अपनी पत्नी के खिलाफ कोर्ट में तलाक का केस दायर कर रखा है, जो अभी तक विचाराधीन है। आरोपी ने अपनी पहली पत्नी सर्बजीत कौर निवासी दोस्तपुर से तलाक लिए बिना तलाक की फर्जी डिग्री तैयार की। इस डिग्री आफ डायवोरस के आधार पर 28 मई 2018 को अन्य महिला से दूसरा विवाह कर लिया। मामले की जांच डीएसपी कंट्रोल रूम गुरदासपुर रजिमन्द्र सिंह द्वारा करने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।