चोरी की बाइक के साथ लुटेरा गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना नंगलभूर की पुलिस ने मुकेरियां निवासी युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई सुखदेव राजने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ गांव मीरथल में नाका लगाया था। उन्हें गुप्त जानकारी मिली कि मुकेरियां के गांव शांटा निवासी मंगल सिंह उर्फ सोनू जो चोरी की बाइकों को बेचने का काम करता है मुकेरियां से पठानकोट आ रहा है। इसी दौरान बताए गए हुलिए का व्यक्ति बाइक पर आ पहुंचा। पुलिस पार्टी ने उसे रोककर कागजात मांगे। मंगल बाइक के कोई कागजात नहीं दिखा पाया। बाइक पर लगी नंबर की जांच वाहन प्रोजेक्ट पर की तो वह नंबर स्पलेंडर बाइक का निकला। उन्होंने बताया कि आरोपी मंगल सिंह पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया ेहै।