फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थों सहित 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मादक पदार्थों के साथ दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

जुगियाल के नशा तस्कर से मिली 47 एमएल हेरोइन
धमोटा अड्डा की दो महिलाओं से मिला 2.57 किलो चूरापोस्त
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में पंजाब-हिमाचल सीमा से सटे गांव धमोता में पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा ने दो महिलाओं को 2.578 किलो चूरापोस्त समेत गिरफ्तार किया है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाला ने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार पर ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी प्रभारी सुरिंदर सिंह राणा और जिला नारकोटिक्स सेल प्रभारी एसआई अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। रेड करने गई टीम को गांव धमोता निवासी महिलाएं अपने घर के पीछे से प्लास्टिक के लिफाफे पकड़े आती नजर आई। जब उनकी नजर पुलिस कर्मचारियों पर पड़ी तो घर आने की बजाय वापस भागने लगी। पुलिस ने पीछा कर उन्हें काबू कर लिया। उनके हाथों में पकड़े गए प्लास्टिक के लिफाफों की तलाशी लेने पर उनके पास से 2.578 किलो चूरापोस्त बरामद हुई। आरोपी महिलाओं की पहचान रोजी उर्फ सीमा और कमला दोनों निवासी धमोता अड्डा के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर ठाकुरद्वारा चौकी में मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि रोजी पर पहले भी भुक्की की तस्करी का मामला ठाकुरद्वारा चौकी में दर्ज है। वहीं दूसरे मामले में एसटीएफ टीम ने नशा तस्कर युवक को 47 एमएल हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जुगियाल निवासी नितिन आनंद के रूप में हुई है। एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें