घर से जेवर और नकदी चोरी
गुरदासपुर। कस्बा काहनूवान के निकटवर्ती गांव सूच में चोर कमरे की ग्रिल तोड़कर सोने के जेवर और नकदी चुराकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस स्टेशन काहनूवान में दर्ज रिपोर्ट में सुलक्खन सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव सूच ने बताया कि रात को पूरा परिवार खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सो गया। सुबह उठकर देखा तो चोर घर के पिछली तरफ लगी ग्रिल तोड़कर कमरे में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चुराकर रफूचक्कर हो गए। चोरी की सूचना मिलने पर एएसआई मेजर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।