फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर 21.50 लाख रुपए की मारी ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर 21 लाख ठगे
विज्ञापन

गुरदासपुर। शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से 21.50 लाख की ठगी करने वाले दंपति के खिलाफ धारीवाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। पीड़ित गुरमीत सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गांव छन्नी मुआला पुलिस स्टेशन शाहपुर कंडी ने जिला पुलिस अधीक्षक को 25 अप्रैल को शिकायत दी थी कि एक महिला कंवलजीत कौर व उसका पति रछपाल सिंह निवासी अहमदाबाद धारीवाल ने उससे व उसके दोस्त दीपक व अमनदीप सिंह से शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 21.50 लाख रुपये लिए हैं। इसके एवज में न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे वापस कर रहे हैं। मामले की जांच का काम डीएसपी ग्रामीण गुरदासपुर को सौंपा गया। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी दंपति के खिलाफ धारीवाल थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें