घर से शराब बरामद, आरोपी महिला फरार
गुरदासपुर।
सिटी पुलिस ने एक घर में छापामारी करके अवैध शराब बरामद की है जबकि कारोबार करने वाली महिला फरार हो गई।
सिटी पुलिस स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल सुखविंद्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान संपर्क सूत्र ने सूचित किया कि महिला कमलेश कुमारी निवासी गांव मानकौर सिंह घर में शराब का अवैध कारोबार चलाती है। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने कमलेश कुमारी के घर पर छापामारी की तो कमलेश भाग निकली। पुलिस ने उसके घर से 12750 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की। आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।