ढांगू रोड पर स्नैचर ने महिला के कान से छीनी बाली
पठानकोट। शहर के ढांगू रोड पर एक स्नैचर की ओर से एक महिला को फिर शिकार बनाते हुए उसके कान की बाली छीन ली। घटना घटित होने के बाद पीड़ित महिला ने थाना डिवीजन नंबर-2 में शिकायत दर्ज कराई है। महिला कृष्णा देवी ने बताया कि वह अपने पति रतन चंद तथा बेटे अमन के साथ घरेलू सामान की खरीददारी करने गांधी चौक गए थे। वापस आते समय जैसे ही वह माडल टाउन पहुंचे तो अचानक अपाची लाल रंग के मोटर साइकिल पर सवार एक युवक ने उनके कान से बॉली छीन ली तथा शहीद भगत सिंह चौक की ओर भाग गया। इसी पर उनके बेटे अमन ने हौसला दिखाया तथा उक्त मोटर साइकिल का पीछा करते हुए उसे पुलिस लाइन ढांगू रोड के बाहर पकड़ लिया। लेकिन वाहन पर ही खड़ा होने के साथ उक्त युवक ने उन्हें धक्का दिया तथा वहां से भाग कर चक्की पुल की ओर निकल गया। उन्होंने बताया कि इस मामले संबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है।