शादी का झांसा देकर किशोरी से दुराचार, केस
गुरदासपुर। शादी का झांसा देकर छह माह तक किशोरी से दुराचार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस कोे बताया कि जतिंदर दीप सिंह शादी करवाने का झांसा देकर करीब छह माह तक उससे दुराचार करता रहा। अब जब उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।