गुरदासपुर। एक आढ़ती से धोखे से 40 हजार रुपये ले जाने वाले अज्ञात तीन नौजवानों के खिलाफ थाना धारीवाल की पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को गई शिकायत में तरलोक सिंह निवासी गांव गुरदास नंगल ने बताया कि वह अपने गांव में ही आढ़त का काम करता है। रविवार की शाम उसके पास तीन नौजवान आए तथा कहने लगे कि वह गांव सोहल के रहने वाले हैं ौरहमारे किसी रिश्तेदार की मौत हो गई है। इसलिए हमें 40 हजार रुपये की जरूरत है। हमारा दो ट्राली गेहूं की आपकी मंडी में आ रहा है। उनकी बातों में आकर उन्हें 40 हजार रुपये दे दिए। शक होने पर जब वह उनके पीछे गया तो वह अपनी कार में बैठ कर चले गए। पुलिस ने तरलोक सिंह के बयान पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।