फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर महिलाओं ने सोने के व्यापारी के बैग में पड़े दो लाख तथा करीब

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर महिलाओं ने नकदी, गहने उड़ाए
विज्ञापन

बटाला के व्यापारी के बैग से 85 ग्राम सोने के जेवर, दो लाख रुपये पार किए
लिखित शिकायत नहीं मिली, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे: थाना प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। मेन बाजार में दो से चार शातिर महिलाओं ने व्यापारी के बैग से दो लाख रुपये और करीब 85 ग्राम सोने के जेवर चोरी कर लिए गए। थाना सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया गया दोपहर करीब डेढ़ बजे मेन बाजार स्थित जनक राज कंवल सर्राफ की दुकान पर बटाला का सोने का व्यापारी रोबिन पुत्र सुरेंद्र कुमार आया। रोबिन दुकान मालिकों के साथ पिछला हिसाब किताब कर रहा था । उसी दौरान दो औरतें वहां कुछ सामान खरीदने के लिए आईं। उन्होंने रोबिन के खुले बैग में पैसे देख लिए और कुछ लिए बिना ही चली गई। करीब एक घंटे के बाद रोबिन अपना बैग लेकर साथ वाली गली से बाहर अपनी कार की तरफ जाने लगा। जब वह अपनी कार में बैठने लगा तो देखा कि बैग की जिप खुली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोबिन ने फोन पर बात कर बताया वह सीधा बटाला से उसी दुकान पर आया था और जब वापस जाने लगा तो गली में भीड़ होने के कारण उसे कुछ पता नही चला कि उसके बैग से सामान कैसे निकल गया। रोबिन ने बताया कि उसके बैग से दो लाख रुपये तथा करीब 85 ग्राम सोने के जेवर निगल गए। इस संबंधी उसने थाना सिटी पुलिस को सूचना दी है। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा था। पुलिस को अभी तक फिलहाल कोई लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस अपने स्तर पर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें