फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 नशीले कैप्सूल सहित धीरा का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
300 नशीले कैप्सूल सहित युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

पठानकोट। एसटीएफ पठानकोट ने धीरा निवासी युवक को 300 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। एसटीएफ एएसआई नरिंद्र कुमार ने बताया कि टीम ने धीरा पुल पर नाका लगाया था कि धीरा साइड से आ रहे बाइक सवार युवक ने नाका देख बाइक को मोड़ना चाहा लेकिन बैलेंस बिगड़ने से बाइक समेत युवक गिर गया। इसी दौरान उसने अपनी जेब से पॉलीथिन निकाल फेंक दिया। जब पॉलीथिन को खोल कर देखा तो उसमें से 300 कैप्सूल (रिडले) बरामद हुए। उन्होंने कहा कि युवक पर थाना डिवीजन नंबर 2 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें