4.50 लाख की ठगी के आरोप में चार नामजद
गुरदासपुर। विदेश में नौकरी दिलाने का लालच देकर 4 लाख 50 हजार रुपए की ठगी करने वाले चार आरोपियों पर पुलिस स्टेशन काहनूवान में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बलविंद्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव सहायपुर ने बताया अक्तूबर 2017 में उसे आरोपी ठाकुर दास, अशोक कुमार निवासी गांव पसनावाल, फिलिप मसीह निवासी धारीवाल मिले थे। उन्होंने कहा कि रंजीत सिंह निवासी गांव भागोवाल पुलिस स्टेशन किला लाल सिंह बटाला लोगों को विदेश भेज कर अच्छी नौकरी दिलाता है। वहां 50 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलता है। उनके कहे अनुसार उसने आरोपियों को विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख 50 हजार दिए। आरोपियों ने उसे अजर बाईजान देश भेज दिया। वहां उसे कोई नौकरी दिलाई। डीएसपी मंजीत सिंह की जांच में आरोप सही मिलने पर चारों आरोपियों पर के दर्ज किया गया।