किसी और का रिवाल्वर रखने वाला दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
पुलिस ने नाकाबंदी करके एक युवक के खिलाफ अवैध रूप से किसी का लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस रखने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रिवाल्वर के मालिक सुरिंदर कुमार वासी बटाला के खिलाफ भी असलाह की संभाल न करने के आरोप में मामला दर्ज करके उसे भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस थाना घन्नियां के बांगर के एएसआई रशपाल ने बताया कि शुक्रवार को करीब शाम के 7 बजे जागला पुल नहर के पास नाकाबंदी की र्गई थी। इस दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। उक्त युवक से 22 बोर का एक रिवाल्वर और 6 कारतूस बरामद किए गए। आरोपी की पहचान प्रभदीप कुमार वासी भारथवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रभदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान जब जांच पड़ताल की गई तो बरामद किया गया रिवाल्वर लाइसेंसी निकला।