बेटी ने लगाया पिता के अपहरण का आरोप
गुरदासपुर। थाना पुराना शाला के अधीन पड़ते गांव गल्लेड़ा में एक बेटी ने उसके पिता के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है। अमनदीप कौर (22) पुत्री गुरमीत सिंह निवासी गुल्लेड़ा थाना पुराना शाला की निवासी है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमसीए के अंतिम वर्ष छात्रा है। वह दो भाई-बहन हैं। उसके माता-पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं। उसके पिता ने छह एकड़ जमीन मेहर सिंह और कुलदीप सिंह काला निवासी गलेल्ड़ा से खरीदी थी। बयान के तौर पर उन्होंने उन्हें 4.50 लाख रुपये अदा कर दिए। साढ़े चार लाख रुपये की अदायगी 12-4 -18 को रजिस्ट्री के वक्त देने थे। अमनदीप कौर ने बताया कि सात अप्रैल से ही इसके पिता घर से खेतों की तरफ गए थे। अब तक वापस नहीं आए। उन्हें संदेह है कि उनके पिता का अपहरण मेजर सिंह और कुलदीप सिंह ने किया है। जांच अफसर सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि अमनदीप के बयान के आधार पर दोनों पर केस दर्ज कर लिया है।