घर केे ताले तोड़ नगदी और जेवर चोरी
अमर उजाला ब्यूूरो
बटाला।
डेरा बाबा नानक के वार्ड नंबर 11 के एक घर से चोरों ने 4 लाख की नकदी और जेवर चुरा लिए। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। थाना डेरा बाबा नानक के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि अशोक कुमार पुत्र कुंदन लाल ने बताया कि वह शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अपनी पत्नी के साथ बाहर गए हुए थे। घर खाली था। वह दोनों रात के करीब साढ़े नौ बजे वापस आए तो देखा कि उनके घर के ताले टूटे हुए थे। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अशोक कुमार ने बताया कि उनकी अलमारी में रखे चार लाख रुपये गायब थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना डेेरा बाबा नानक में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।