फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दिहाड़े टांस्पोर्ट्र के अकाऊंटेंट को गोली मारकर हत्या करके लुटेरों ने 2 लाख रूपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े अकाउंटेंट की हत्या कर 2 लाख लूटे
विज्ञापन

गुरदासपुर की ट्रांसपोर्ट कंपनी का अकाउंटेंट ड्राइवरों को खर्च देने आ रहा था बटाला
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
बटाला-डेरा बाबा नानक रोड पर गांव तारागढ़ के निकट शुक्रवार की दोपहर लुटेरों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के अकाउंटेंट की गोली मार कर हत्या कर दी और कंपनी के 2 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। हत्या और लूट की सूचना मिलते ही थाना किला लाल की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेजा दिया।
गुरदासपुर की एक निजी ट्रांस्पोर्ट कंपनी में जसपाल (42) विासी गांव अवांखा, बतौर अकाउंटेंट काम करता था। ट्रांसपोर्ट कंपनी ने एफसीआई से धान की ढुलाई का ठेका ले रखा है। कंपनी के कुछ ट्रक बटाला के डेरा रोड पर एफसीआई के गोदामों से धान की ढुलाई के काम में लगे हैं। जसपाल कंपनी का दो लाख रुपये लेकर ट्रक ड्राइवरों को तेल इत्यादि के खर्चे के लिए देने आया था। बताया गया है कि जसपाल गुरदासपुर से बस पर सवार होकर बटाला आया। यहां गांधी चौक से मोटरसाइकल पर दो व्यक्तियों के साथ बैठ कर डेरा रोड पर एफसीआई के गोदामों की तरफ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटरसाइकल सवार जसपाल को अपने साथ गोदामों से काफी दूर गांव तारागढ़ तक ले गए। तारागढ़ के रजबाहे के किनारे मुड़ कर लुटेरे उसे मेन सड़क से करीब 50 मीटर दूर ले गए। लुटेरों ने उसे मोटरसाइकल से नीचे उतार कर उसकी गर्दन में गोली मार दी और दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। गोली लगने से जसपाल कीमौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना किला लाल सिंह के एसएचओ मोहित कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आशंका जताई जा रही है, कि लुटेरे जसपाल की पहचान वाले रहे होंगे, इसलिए उनके साथ बैठ कर गोदाम की तरफ चला गया। एसएचओ किला लाल सिंह मोहित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला पहुंचा दिया गया। पुलिस कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए अन्य कई थ्योरियों पर काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें