गोली मारने के आरोप में 5 पर केस
तरनतारन। थाना सदर पट्टी पुलिस ने एक व्यक्ति को गोली मारने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव तलवंडी शोभा सिंह निवासी गुरजोत सिंह ने बताया कि वह घरियाला के बाजार में शाम को जा रहा था। रास्ते में उसे दोस्त हरप्रीत सिंह मिल गया। दोनों आपस में बातें कर रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार पांच लोग उतरे। एक ने 12 बोर बंदूक से गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली उसकी टांग पर लगी। युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने जांच के बाद रविशेर सिंह निवासी गांव कालेके, मिलाप सिंह निवासी गांव राम सिंह वाला, गुरलाल सिंह निवासी गांव घरियाला, गुरजीत सिंह उर्फ जीता निवासी गांव धगाना और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया हरप्रीत सिंह का कुछ लोगों से विवाद था। आरोपियों को गुरजोत सिंह पर हरप्रीत सिंह की मदद करने का शक था। इसी रंजिश आरोपियों ने गुरजोत सिंह पर गोलियां चलाई थी।