युवक पर जानलेवा हमला, चार पर केस
अमर उजाला ब्यूरो,
पठानकोट। थाना सुजानपुर की पुलिस ने युवकों पर दातर और लाठियों से हमलाकर घायल करने वाले चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। घटना गांव मलिकपुर की है। घायल मलिकपुर निवासी भूपिंदर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका चचेरा भाई शाम 6 बजे के करीब खेतों की ओर जा रहे थे। रास्ते में गांव बहलोलपुर निवासी सोहन सिंह, मलिकपुर निवासी जिंदा और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने उनपर दरात और लाठियों से हमलाकर घायल कर दिया। जांच अधिकारी एसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि चारों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।