फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क क्रॉस कर रहे फाइनेंसर को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल फाइनेंसर ने दम तोड़ा
विज्ञापन

पठानकोट। सड़क हादसे में घायल हुए 58 वर्षीय फाइनेंसर नीरज महाजन की इलाज के दौरान वीरवार देर रात सिविल अस्पताल में मौत हो गई। मोहल्ला ढांगु रोड निवासी नीरज महाजन को बीती 31 अक्तूबर की रात बाइक ने टक्कर मार दी थी। मृतक के भाई रमन कुमार के बयान पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के स दर्ज किया है। उन्होंने बताया 31 अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे उनका भाई नीरज महाजन पत्नी के साथ कार में बाजार अपने निजी काम के लिए गए थे। बैंक के निकट वह गाड़ी को साइड में खड़ा कर दूसरी ओर दुकान पर जाने के लिए सड़क क्रास करने लगे। अचानक विपरीत दिशा से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। थाना नंबर दो के एएसआई रामलाल ने बताया कि आरोपी बाइक सवार की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें