एमईएस में भर्ती करवाने के नाम पर दो लाख ठगे
पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने एमईएस में भर्ती कराने के नाम पर दो लाख रुपये ठगने के आरोपी अबरोल नगर निवासी युवक पर मामला दर्ज किया है। ठगी का शिकार युवक भी आरोपी के मोहल्ले में रहता है। शिकायतकर्ता नवीन महाजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सितंबर 2017 में मोहल्ले का भानू प्रताप सिंह उसके संपर्क में आया और 2 लाख में एमईएस में जॉब लगवाने का झांसा दिया। नवीन ने बताया कि उसके पास इतनी राशि नहीं थी। उसने भाई से डेढ़ लाख मांगा और 50 हजार अपने पास से देकर 2 लाख रुपये भानू प्रताप को दिए। उसने एमईएस में भर्ती करवाया और न ही पैसे लौटाए। जांच अधिकारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि डीएसपी सिटी की जांच में आरोप सही मिलने पर आरोपी भानू प्रताप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है.