फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्रीय जेल गुरदासपुर के कैदियों के दो गुट आपस में भिड़े,पांच कैदी धायल हुए,

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जेल गुरदासपुर में भिड़े कैदी, पांच घायल
विज्ञापन

गुरदासपुर। केंद्रीय जेल गुरदासपुर में दो गुटों के बीच हुए झगड़े में पांच कैदी घायल हो गए। जिसमें एक घायल कैदी को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल कराया गया है। कैदियों ने लड़ाई में ईंट पत्थरों का जमकर प्रयोग किया। एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि कैदियों की यह लड़ाई अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए हुई। एसएसपी ने बताया कि इस लड़ाई में पांच कैदी गुरनाम सिंह, हरप्रीत सिंह, स्वर्ण सिंह, नरवैन सिंह व कमल नारायण घायल हुए। कैदियों में लड़ाई की सूचना मिलते ही डीएसपी गुरबंस सिंह पुलिस के साथ जेल परिसर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। झगड़े में गुरनाम सिंह नामक कैदी अधिक घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। जबकि अन्य चार का जेल परिसर के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि इसके बाद कर्मजीत सिंह, संदीप सिंह, गुरमीत सिंह को अमृतसर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। निखिल मसीह और अश्वनी कुमार को कपूरथला जेल शिफ्ट किया है। इस संबंध में जेल एसपी से शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें