विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख ठगे
तरनतारन। थाना चोहला साहिब की पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गुरनाम सिंह निवासी कोहाड़का ने बताया गांव रूडी वाला निवासी परमजीत सिंह, सुमितपाल सिंह और जगजीत सिंह ने उसके लड़के को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 10 लाख रुपए ले लिए। बाद में लड़के को विदेश नहीं भेजा और न ही रुपये वापस किए। मामले की जांच कर रहे एएसआई सविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश के लिए छापामारी शुरू कर दी है।