फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरोईन तस्करी के आरोपी से पिस्टल तथा कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्कर ने बरामद कराया पिस्तौल, कारतूस
विज्ञापन

गुरदासपुर। हेरोइन तस्करी करने वाले एक आरोपी को कलानौर पुलिस ने जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर उसकी निशानदेही पर उससे एक पिस्टल तथा 12 कारतूस बरामद किया है। सब इंसपेक्टर गुरमुख सिंह ने बताया कि सैमुअल मसीह उर्फ जोलू निवासी गांव आदियां को पुलिस ने कुछ दिन पहले हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया था। बाद में पता चला कि आरोपी के पास तस्करी किया पिस्टल तथा कारतूस भी है। इस पर पुलिस आरोपी सैमुअल मसीह का अदालत से प्रोटेक्शन वारंट लिया। उसे जेल से लाकर पूछताछ की तो आरोपी ने स्वीकार किया कि एक पिस्टल और 12 कारतूस उसने अपने जीजा बलू मसीह निवासी गांव माहल के घर के पीछे प्लास्टिक के लिफाफे में जमीन में दबा रखे हैं। इस पर पुलिस ने वहां से पिस्टल व 12 कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें