फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के निकास को लेकर हुए झगड़े में नौ के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी निकासी के झगड़े में नौ के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना दीनानगर की पुलिस ने पानी के निकास को लेकर पैदा हुई रंजिश के तहत जबरन रास्ता रोककर मारपीट करने, धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत कुल नौ आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। घटना मित्तरमान सिंह बरियार के बाग के समीप की है। अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। एएसआई वरिंदर पाल सिंह ने बताया कि प्रदीप कुमार उर्फ लाडी पुत्र किशोरी लाल निवासी खोजेपुर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका गांव खोजेपुर में पानी के निकास को लेकर झगड़ा चल रहा था। वह 5 मार्च की शाम करीब पौने सात बजे अपने ताए के लड़के अनिल कुमार के साथ अपने मोटरसाइकल पर बरियार जा रहा था। जब वह मित्तरमान सिंह के बाग के पास पहुंचे तो दो कारों में सवार गांव के ही राजबीर सिंह पुत्र सतिंदर सिंह, कंवलप्रीत सिंह पुत्र रमिंदर सिंह, सुखजिंदर सिंह तथा सतिंदर सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह, बलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह दविंदर सिंह पुत्र गुरद्याल सिंह, मनदीप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह, मनिंदर सिंह पुत्र दविंदर सिंह उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने रिवायती हथियारों के साथ उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और धमकियां देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें